Search

 
 
 

तांतनगर : लूटकांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

 
Tantnagar (Ganesh) : लूटकांड के फरार आरोपी मुफ्फसिल थाना अतंर्गत भोया गांव के डिबोय बोदरा उर्फ डोबाय बोदरा उर्फ बब्लू बोदरा उर्फ माका के घर में मुफ्फसिल पुलिस ने रविवार को इश्तेहार चस्पा किया. तांतनगर ओपी पुलिस के सहायोग से यह कार्रवाई की गई. आरोपी द्वारा एक सप्ताह के भीतर न्यायालय या थाना में आत्मासमर्पण नहीं करने पर उनके घर के अचल संपत्ति की कुर्की जब्ती पुलिस करेगी. गौरतलब है कि आरोपी माका के खिलाफ अगस्त 2022 में मंझारी थाना क्षेत्र के बरकुंडिया पुलिया पर घात लगाकर भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हथियार के बल पर 2.83 लाख रुपये लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज है. तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी (माका) फरार चल रहा हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-uncontrolled-car-collided-with-divider-passengers-narrowly-escaped/">बहरागोड़ा

: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही