Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी पुलिस ने लूटकांड व मोटरसाइकिल छिनतई के फरार दो आरोपी के घर पर ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया है. इसमें लिखा है कि दोनों आरोपी पुलिस के समक्ष या कोर्ट में आत्मसमर्पण करें. नहीं करने पर पुलिस घर को कुर्की जब्ती की जायेगी. आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र भूता के मारकंडे सिंह कुंटिया तथा टोकलो थाना क्षेत्र के उंचीबिता के विजय हेम्ब्रम हैं. गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2021 को उड़ीसा के दुंन्दू निवासी मोहम्मद हनीफ व चचेरा भाई मुस्ताकीन मोटरसाइकिल (ओडी11एन4007) से मवेशी खरीदने हाटगम्हरिया जा रहे थे. उसी समय मंझारी थाना क्षेत्र के भागाबिला घाटी के पास एक सफेद स्कॉर्पियो आया और मोटरसाइकिल को घेर लिया. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-congress-delegation-meets-president-urges-to-set-up-high-level-inquiry-commission/">मणिपुर
हिंसा :राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल, उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित करने का आग्रह दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले पिस्तौल का भय दिखा स्कार्पियो में बैठाया. उसके बाद दोनों को घटनास्थल से 20 किमी दूर खंडकोरी जंगल के पास छोड़ दिया गया. इसमें 2 लाख व एक मोटरसाइकिल छिनतई कर फरार हो गया. हनीफ ने मंझारी थाना में 8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था. लूटकांड व छिनतई को अन्जाम देने बाद दोनों फरार चल रहे हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस संबंध में मंझारी थाना सहायक प्रभारी पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि भागाबिला घाटी में लूटकांड व छिनतई के फरार दो आरोपी के घर में इश्तेहार चिपकाया गया. आरोपी के आत्मसमर्पण नहीं करने पर घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. [wpse_comments_template]
तांतनगर : लूटकांड व छिनतई के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Leave a Comment