Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : चोरी के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

Tantnagar (Ganesh Bari) : मझगांव पुलिस के सहायोग से शुक्रवार को तांतनगर ओपी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. आरोपी द्वारा एक सप्ताह के भीतर थाना या कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस घर को कुर्की जब्ती करेगी. जानकारी के अनुसार मझगांव थाना क्षेत्र के मझगांव चौक पर चोरी के आरोपी आला उर्फ तबरेज का घर है. यहां पुलिस टीम पहुंची आर इश्तेहार चस्पा किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chairman-of-chamber-of-commerce-and-industries-lease-committee-joins-congress/">चाईबासा

: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लीज समिति के चेयरमैन कांग्रेस में शामिल

चार अभियुक्त पहले ही जा चुके है जेल

तबरेज पर 6 सितंबर 2022 को मंझारी (तांतनगर ओपी) अतंर्गत उकूगुटू में दिन दहाड़े पांच घर का ताला तोड़ कर 3 लाख 50 हजार रुपये नकद व गहने चोरी करने का आरोप है. इस मामले में उकूगुटू निवासी बिरसा कालुंडिया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस अनुसंधान में मझगांव थाना क्षेत्र के अली साई, सद्दाम हुसैन, सद्दाब अंसारी, ताजुदीन उर्फ टिकली व आला उर्फ तबरेज शामिल था. जिसमें तांतनगर पुलिस ने चार आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले में आला उर्फ तबरेज फरार चल रहा हैं. पुलिस ने कोर्ट से आदेश निकलावा कर शुक्रवार को आला उर्फ तबरेज के घर में इस्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही