Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में खेड़िया सिंदरी में जोया मुंडा, श्याम मुंडा, कोलाय व छोटा मुंडा के घर से अवैध देशी महुवा शराब बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले 3-4 क्विंटल जावा बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद जावा को नष्ट किया. भट्टी को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. छापेमारी अभियान चलाये जाने से अवैध शराब बिक्री व बनाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा. शराब व सामग्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-self-health-camp-will-be-organized-on-june-1-on-the-death-anniversary-of-yadunath-baske/">मुसाबनी
: स्व. यदुनाथ बास्के की पुण्यतिथि पर एक जून को स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन [wpse_comments_template]
तांतनगर : पुलिस ने छापामारी कर अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त
Leave a Comment