Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया, क्षेत्र में सनसनी

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी अतंर्गत टांगर पोखरिया के रोमा पहाड़ी जंगल में पुलिस ने शाम को अज्ञात शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा जाएगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार तांतनगर ओपी पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. व्यक्ति का सिर, दोनों हाथ व पैर कटा हुआ है, शव को प्लास्टिक से लपेटा हुआ था. शव से बदबू आ रही है. पुलिस ने आशंका जताई की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर लाश को छिपाने की नियत से रोमा पहाड़ी फेंक दिया होगा. व्यक्ति का उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष बताया जा रहा है. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. रामा पहाड़ी जंगल में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-sub-junior-womens-hockey-jharkhand-in-the-final-after-defeating-uttar-pradesh/">राष्ट्रीय

सब जूनियर महिला हॉकी : उत्तरप्रदेश को हराकर झारखंड फाइनल में

शव को छुपाने के नियत से पहाड़ में फेंका गया है

टांगर पोखरिया के रोमा पहाड़ी जंगल में अज्ञात शव बरामद किया गया है. शव के सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर कटे हुए हैं तथा शव को प्लास्टिक में लपेटा हुआ है. लाश देखने से प्रतीत होता है कि दूसरे जगह पर हत्या कर छिपाने की नियत से पहाड़ में फेंक दिया गया है.

राहुल कुमार राम, प्रभारी ओपी तांतनगर. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही