Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : लापता महिला सहित दोनों बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, परिजन को सौंपा

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी अतंर्गत अंगरडीहा के दशकन बासा टोला के गोरबारी बिरूली सहित दो बच्चे को गोइलकेला पुलिस ने बरामद कर लिया. थाना प्रभारी ने सोमवार को जीतेन से बांड लिखवा कर उन्हें सौंप दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरबारी बिरूली, पति जीतेन गोप सहित अपने दोनों बच्चों के साथ गुजरात से तांतनगर के दशकनबासा स्थित घर आ रहे थे. 22 सितंबर को चाईबासा बस स्टैंड पहुंचने पर जीतेन केला खरीदने के लिए दुकान पर गया. जीतेन जब काफी देर तक नहीं आया तब सोमबारी ने दोनों बच्चों सहित गोइलकेला जाने वाली बस में बैठ गई. जीतेन ने पत्नी व दोनों बच्चे की काफी खोजबीन की पर वे सभी नहीं मिले. पत्नी व बच्चों के नहीं मिलने पर जीतेन ने सदर थाना में सूचना दी. गोइलकेला थाना पुलिस ने सोमबारी व दो बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया. बरामद होने पर गोइलकेला पुलिस ने सोमवार को जीतेन को थाना बुला कर सोमबारी सहित दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-karam-milan-ceremony-organized-in-singhbhum-college/">चांडिल

: सिंहभूम कॉलेज में करम मिलन समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही