Search

 
 
 

तांतनगर : पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के पहियों की निकाली हवा

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी पुलिस ने रविवार को अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों के पहियों की हवा निकाल दी, इसके बाद दोनों ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़ दिया. वहीं ट्रेक्टर मालिक मौके का लाभ उठाकर हवा खोले गये पहिया खोल कर बनवाने में जुटे रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो स्वराज ट्रैक्टर (जेएच06 एल 5216) तथा एक ट्रैक्टर में नम्बर अंकित नहीं था, वह तांतनगर अचंल स्थित खरकई नदी से बालू खनन करके चाईबासा की ओर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-giants-group-distributed-free-food-among-the-needy-2/">चाईबासा

: जायन्ट्स ग्रुप ने जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन का किया वितरण
तांतनगर ओपी क्षेत्र के उकूगुटू के पास पुलिस ने गश्ती के दौरान ट्रैक्टरों को रुकवाया. पुलिस को देख ट्रैक्टर सड़क पर ही खड़ा कर चालक मौके से भाग निकले. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों तथा उसके पीछे लगी ट्राली के पहियों की हवा निकाल दी. समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर मालिक पहिया खोल कर हवा भराने में लगे थे. पुलिस द्वारा दोनों ट्रैक्टर के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने की सूचना नहीं है.

पुलिस छापामारी अभियान चलाने की तैयारी में

गौरतलब हो कि तांतनगर अचंल क्षेत्र के खरकई नदी से बालू माफिया द्वारा ट्रैक्टरों व ट्रक से दिन रात बालू की ढुलाई की जाती है. इनके द्वारा बालू को चाईबासा की ओर ले जाया जाता है. जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये की नुकसान हो रहा है. इधर, तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने कहा कि उकूगुटू के पास बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा कर उसकी हवा निकाल दी गई है. अवैध खनन को रखने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही