Search

 
 
 

तांतनगर : कोकचो से पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर पुलिस ने गुरुवार सुबह 9 बजे अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को कोकचो के पास से जब्त किया है और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए जिला खनन विभाग को पत्र प्रेषित किया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन दहाड़े बालू लदे ट्रैक्टर चाईबासा ले जा रहा था. तांतनगर ओपी को गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय नदी से बालू खनन कर ट्रैक्टर से चाईबासा की ओर ले जाया जा रहा है. पुलिस ने कोकचो के पास ट्रैक्टर को रोकवाया और बालू संबंधी कागजात की मांग की. चालक बालू संबंधित कागजात नहीं दिखाया गया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर ओपी परिसर में लाया गया, जहां एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पुरी कर जिला खनन विभाग को भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-water-level-of-the-dam-reached-181-20-meters-the-second-radial-gate-opened/">चांडिल

: डैम का जलस्तर 181.20 मीटर पर पहुंचा, खोला गया दूसरा रेडियल गेट

बदस्तूर जारी है माफियाओं द्वारा बालू उत्खनन

ट्रैक्टर संघ तांतनगर के सदस्यों का कहना है कि स्थानीय नदी से बालू की अवैध खनन प्रतिदिन होती है. बालू को विभिन्न ट्रैक्टरों के जरिये दिन रात चाईबासा भेजा जाता है. पुलिस अन्य ट्रैक्टरों को दिक्कत नहीं करती है. पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को निशाने पर लेकर उसके ट्रैक्टर को पकड़ना गलत है. उन्होंने कहा कि बालू खनन रोकवाना है तो बालू खनन में लगे सभी ट्रैक्टरों पर रोक लगाएं. किसी व्यक्ति विशेष के ट्रैक्टर को टारगेट न करें. बालू लदे ट्रैक्टर जब्त करने से साफ पता चलता है कि तांतनगर में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीओ) लागू होने के बावजूद नदियों से बेखौफ होकर माफियाओं द्वारा बालू खनन बदस्तूर जारी है. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि बालू लदा ट्रैक्टर चाईबासा की ओर जा रहा था. ट्रैक्टर कोकचो से जब्त कर लिया गया है. एफआईआर दर्ज करने के जिला खनन विभाग को पत्र भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही