Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी अतंर्गत टांगर पोखरिया के रोमा पहाड़ी जंगल में मिली अज्ञात शव का रविवार को फोरेंसिक जांच के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने शव को पहचान के लिए शीतगृह में 72 घंटे के लिए रखा है. इधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. पुलिस ने संभावना जताया है कि बहुत जल्द हत्यारों का पता किया जाएगा. ज्ञात हो कि शनिवार शाम को तांतनगर पुलिस ने टांगर पोखरिया के रोमा पहाड़ी जंगल से सिर कटा, दोनों हाथ पैर कटा प्लास्टिक में लपेटा शव बरामद किया था. तांतनगर क्षेत्र में क्षत-विक्षत शव मिलने से चर्चा जोरों पर है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-boil-over-maximum-electricity-bill-and-certificate-case/">चाईबासा
: अधिकतम बिजली बिल और सर्टिफिकेट केस से ग्रामीणों में उबाल
[wpse_comments_template]

Leave a Comment