Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : डाबरा जंगल में दो शव होने की अफवाह से पुलिस परेशान

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत चेड़ेया पहाड़ी स्थित डाबरा पहाड़ के जंगल में युवक युवती के शव पाये जाने की अफवाह से तांतनगर ओपी पुलिस परेशान रही. पुलिस दिनभर जंगल की खाक छानते रही लेकिन शव नहीं मिला. दरअसल रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि डाबरा जंगल में युवक युवती का शव पड़ा हुआ है. इसकी सूचना स्थानीय विधायक को मिली थी. विधायक ने तत्काल ओपी प्रभारी को इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस ने डाबरा जंगल में खोज शुरू की लेकिन शव नहीं मिला. बरहाल जंगल में शव होने की सूचना से पुलिस की नींद हराम हो गयी थी. जंगल की खाक छानने के बाद शव नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-universities-keep-silence-on-admission-of-students-who-do-not-appear-in-cuet-waiting-for-governments-decision/">जमशेदपुर

: सीयूईटी में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के एडमिशन पर विश्वविद्यालयों ने साधी चुप्पी, सरकार के निर्णय का इंतजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही