Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : बरकुंडिया में प्रधान बुड़ीउली को बनाया गया ग्रामीण मुंडा

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : सदर प्रखंड के तुईबीर पंचायत अंतर्गत बरकुंडिया में ग्रामीण मुंडा के चयन लेकर पीढ़ मानकी शिव चरण पाड़ेया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में अंचल कर्मचारी भोलानाथ चौधरी भी मौजूद रहे. ग्रामीणों ने सर्वसहमति से प्रधान बुड़ीउली को ग्रामीण मुंडा के रूप में चयन किया. चयन होने पर बुड़ीउली को पारंपरिक तरीके से पगड़ी पहना तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिवादन किया गया. बुड़ीउली का चयन होने से ग्रामीणों में हर्ष है. ज्ञात हो कि गांव में मुंडा का देहांत होने के बाद दो साल से मुंडा पद रिक्त पड़ा था. रिक्त रहने से ग्रामीणों को कामकाज निपटाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-provided-financial-help-to-the-fire-victims/">बहरागोड़ा

: विधायक ने की अग्नि प्रभावितों की आर्थिक मदद

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में जय किशन बुड़ीउली, सुरेंद्र बुड़ीउली, बिर सिंह बिरूली, गुलिया कुदादा, गोसा बुड़ीउली, धनसिंह बुड़ीउली, दीकु बुड़ीउली, हाड़ो बुड़ीउली, जानुम बुड़ीउली, कृष्णा बुड़ीउली, श्याम कुदादा, साधु चरण बुड़ीउली, विजय बुड़ीउली, सिदियु बुड़ीउली, विकास बुड़ीउली, रमाय बुड़ीउली, काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही