Search

तांतनगर : ईचा डैम के विरोध में रैयत तेज करेंगे आंदोलन, बैठक कर बनाई रणनीति

Tantnagar (Ganesh Bari) : ईचा खरकई बांध विरोधी संघ के बैनर तले रविवार को राजनगर प्रखंड अतंर्गत बोन्दोडीह में बैठक कर विगत 4 अप्रैल को मनाये गए शहादत दिवस की समीक्षा की गई. बैठक में शहादत दिवस का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. ईलिगाड़ा में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विभिन्न समाजिक संगठनों व राजनीति दलों के लोगों ने सभा के माध्यम से डैम को रद्द करवाने के लिए पुनः आंदोलन को तेज करने की बात कही थी. इस संबंध में संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने कहा कि रैयतों को विश्वास में लेकर आंदोलन को तेज किया जायेगा. मई माह में बाइक रैली निकालकर गांव-गांव जाकर रैयतों को जागरूक किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-artists-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-kolhan-tribal-film-festival/">चक्रधरपुर

: कोल्हान जनजातीय फिल्मोत्सव की तैयारी को लेकर कलाकारों ने की बैठक

जन-जन तक पहुंचाया जाएगा शहीद के बलिदान का महत्व

उन्होंने कहा कि खुद को आदिवासियों की हितेषी बताने वाली जेएमएम की करनी और कतनी में फर्क है. जेएमएम को सत्ता मिलते ही जनता के साथ किया वादा को वो भूल गये. इसलिए अब डैम रद्द करवाने के लिए स्वयं रैयतों को जागरूक होना होगा, नहीं तो क्षेत्र के आदिवासी सिर्फ वोट बैंक बन कर रह जाएंगे. युवा क्रांतिकारी श्याम कुदादा ने कहा शहीद गंगाराम उर्फ रामनारायण कालुंडिया का बलिदान का महत्व गीत के मध्यम से जन जन तक पहुंचाया जाएगा. इस अवसर पर दुलू अल्डा, मोनसा बोदरा, नानू अल्डा, त छोटा नानू, गुलिया कालुंडिया, योगेश कालुंडिया, बिरंग बाडरा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp