Search

तांतनगर : ईचा डैम के विरोध में 12 मार्च को होगी बोन्दोडीह में रैयतों की बैठक

Tantnagar (Ganesh Bari) : ईचा खरकई बांध विरोधी संघ के बैनर तले 12 मार्च को राजनगर प्रखंड अतंर्गत बोन्दोडीह में डूब क्षेत्र के मानकी मुंडाओं व रैयतों की एक विशेष बैठक आहूत की गयी है. इसकी जानकारी संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने कहा कि डैम के विरोध में आंदोलन को तेज कर ईचा डैम को हरहाल में रद्द करवाना है. इसके लिए डूब क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर रहने की जरूरत है. बैठक में जल जंगल जमीन के लिए शहीद हुए गंगाराम कालुंडिया का शहीद दिवस मनाने के लेकर चर्चा की जायेगी. वैसे 4 अप्रैल को ईलीगाड़ा में गंगाराम कालुंडिया का शहीद दिवस मनाया जायेगा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने बैठक में काफी संख्या में ग्रामीणों से शामिल होने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-webinar-organized-in-womens-college-on-international-womens-day/">चाईबासा

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कॉलेज में वेबिनार आयोजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp