Search

 
 
 

तांतनगर : डैम प्रभावित क्षेत्र के रैयत 25 सितंबर को करेंगे बैठक

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : सदर प्रखंड अतंर्गत सोसोहातु फुटबॉल मैदान में अगामी 25 सितंबर को ईचा खरकई बांध विरोधी संघ के बैनर तले ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र के रैयतों की बैठक आहूत की गयी है. यह जानकारी संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के रैयतों के साथ बैठक कर डैम की योजना को रद्द करने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-beeo-honored-the-principal-of-tanteda-middle-school-for-his-excellent-work/">तांतनगर

: तेन्तेड़ा मध्य विद्यालय के प्राचार्य को बीईईओ ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
बैठक में खतियान संघर्ष मोर्चा के राजनगर की टीम भी शामिल होगी. बैठक में डैम प्रभावित क्षेत्र के काफी संख्या में रैयतों को शामिल होने की अपील की है. इस मामले में विस्थापित लोगों का कहना है कि सरकार विकास के नाम पर विनाश करने का काम कर रही है. ग्रामसभा की अनुमति लिये बिना डैम के लिए जमीन लेना गलत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही