Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : ईचा डैम के खिलाफ रैयतों ने की बैठक, जताया विरोध

Tantnagar (Ganesh Bari) : राजनगर प्रखंड अतंर्गत बोन्दोडीह में रविवार को ईचा खरकई बांध विरोधी संघ के संयोजक दशकन कुदादा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें प्रभावित क्षेत्र के रैयत शामिल हुए. बैठक में डैम रद्द करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. चर्चा में हरहाल में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में डैम को रद्द करवाने पर सहमती बनी. तय हुआ कि सरकार से डैम निर्माण स्थल पर कंपनी द्वारा गिराए गए निर्माण सामग्री को हटाने की मांग की जाएगी. साथ ही प्रत्येक गांव से 10-10 सदस्यीय टीम तैयार कर डैम के खिलाफ रैयतों को जागरूक किया जायेगा. संयोजक दशकन कुदादा ने कहा विनाशकारी ईचा डैम को सरकार हरहाल में रद्द करें. सरकार द्वारा इसे रद्द नहीं करने पर विरोध जारी रखा जायेगा. इस अवसर पर मरकांडे बाडरा, जीवन पाड़ेया, चोकरो बाडरा, बाबलू हेम्ब्रम, अमन कुदादा, राकेश मुन्दूइया, दुलू अल्डा, नानू अल्डा, मुन्ना अल्डा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-five-day-summer-camp-ends-matriculation-students-honored/">चाईबासा

: पांच दिवसीय समर कैंप का समापन, मैट्रिक के छात्रों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही