Search

 
 
 

तांतनगर : ईचा डैम के विरोध में रैयतों ने की बैठक, योजना को रद्द करने का संकल्प दोहराया

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : राजनगर प्रखंड अतंर्गत बंदोडीह में डैम प्रभावित क्षेत्र के रैयतों ने ईचा खरकई बांध विरोधी संघ के संयोजक दशकन कुदादा की अध्यक्षता में एक बैठक की. रविवार को आयोजित इस बैठक में सभी ने एक स्वर में ईचा डैम की योजना को रद्द करने के लिए आंदोलन को तेज करने का संकल्प दोहराया. इस संबंध में दशकन कुदादा ने बताया कि जो भी नेता या मंत्री डैम निर्माण का समर्थन करेगा, उसका जोरदार विरोध किया जायेगा. किसी भी हाल में डैम बनने नहीं दिया जायेगा. जान देंगे पर डैम बनने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि डैम आंदोलन को तेज करने में राजनगर प्रखंड क्षेत्र के खतियान मोर्चा का समर्थन मिला है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-on-the-implementation-of-khatian-of-1932-jmm-celebrated-took-out-gratitude-journey/">नोवामुंडी

: 1932 का खतियान लागू होने पर झामुमो ने मनाया जश्न, निकाली आभार यात्रा

डैम की योजना को रद्द करने का लिया संकल्प

इधर, बैठक को संबोधित करते हुऐ मोर्चा के युवा क्रांतिकारी नेता प्रेम मार्डी ने कहा कि परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन द्वारा डैम का स्वरूप बदलने की बात कही गई है जो 126 गांव के जनताओं के साथ धोखा है. डैम प्रभावित क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. अगामी अक्टूबर माह में सदर प्रखंड में विशाल जनसभा करने का निर्णय लिया गया है. बैठक के बाद सभी ने एकजुटता दिखाते हुऐ डैम को रद्द करके ही दम लेने का संकल्प लिया. बैठक में विद्धेश्वर महतो, जीवन पाड़ेया, सुरेश सुरेन, सोमनाथ महतो, योगेश कालुंडिया, डोबरो मुन्दूइया, नानू अल्डा, रामसिंह सावैंया, दुलू अल्डा, आरमान सिंह कुंटिया, रामसिंह मुन्दूइया आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-1932-khatian-based-planning-policy-is-not-a-real-deception-ramhari-gop/">तांतनगर

: 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति वास्तविक नहीं छलावा – रामहरि गोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही