Search

 
 
 

तांतनगर : ईचा डैम के विरोध में सोसोहातु में रैयतों ने की बैठक, डैम रद्द करने का संकल्प दोहराया

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : सदर प्रखंड अतंर्गत सोसोहातु में रविवार को ग्रामीण मुंडा गुरूचरण बारी की अध्यक्षता में ईचा डैम के विरोध में डैम प्रभावित क्षेत्र के रैयतों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में ईचा खरकई बांध विरोधी संघ व डैम प्रभावित क्षेत्र के रैयत उपस्थित हुऐ. बैठक में सभी ने एक स्वर में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के बयान की निंदा की. सर्वसम्मति से जन आंदोलन कर डैम को रद्द करके का निर्णय लिया गया. संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने कहा कि मंत्री डैम का स्वरूप बदलने की बात कह रैयतों को दिगभ्रमित करने तथा डैम आंदोलन को कमजोर करने की सजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस स्थान से डैम रद्द करने का घोषणा की थी, उसी स्थान पर अमांत्रित कर रद्द करने घोषणा कराने के लिए दबाव बनाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-and-a-half-lakh-rupees-withdrawn-from-otp-demand-account-from-five-beneficiaries/">चाईबासा

: पांच लाभुकों से ओटीपी मांग खाता से निकाले डेढ़ लाख रुपये

आंदोलन में कई संगठनों का मिल रहा सहयोग

हो सहित्यकार डोबरो बिरूली ने कहा डैम रद्द करने के लिए जोरदार आंदोलन कर इस योजना को रद्द करने के लिए दबाव बनाया जायेगा. आंदोलन में कई जन संगठनों का समर्थन मिल रहा है. रैयत योगेश कालुंडिया ने कहा कि राज्य सरकार डैम के नाम पर आदिवासियों का जमीन को अधिग्रहण कर पुजीपतियों को देने की साजिश कर रही है. हर हाल में डैम रद्द करने के बाद दम लगाया जायेगा. बैठक में डैम के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र बुड़ीउली, दुलू अल्डा, नारा बुड़ीउली, डोबरो बुड़ीउली, बिरसा तापे, योगेश कालुंडिया, गुलिया कालुंडिया, चोकरो बाडरा, गुलिया कुदादा, आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बड़ाजामदा">https://lagatar.in/barajamda-special-worship-on-mahalaya-echoed-the-recitation-of-mahishasur-mardini-stotra/">बड़ाजामदा

: महालया पर हुई विशेष पूजा अर्चना, गूंजें महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के पाठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही