Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : ईचा बांध के विरोध में रैयतों ने की बैठक, डैम रद्द करवाने का संकल्प दोहराया

Tantnagar (Ganesh Bari) : ईचा-खरकई बांध के विरोध में सोमवार को राजनगर प्रखंड अतंर्गत बोंदोडीह में ग्रामीण दुलू अल्डा की अध्यक्षता में डूब क्षेत्र के रैयतों की बैठक हुई. बैठक में रैयतों ने राज्य सरकार का विरोध जताया. कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले चुनाव के समय में ईचा बांध को रद्द करने का अपना वादा भूल गये. उन्होंने डूब क्षेत्र के 126 गांव की जनताओं के साथ धोखा किया है, जिससे रैयतों में आक्रोश व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-demand-to-simplify-the-process-of-issuing-caste-certificate-to-muslims/">चाकुलिया

: मुस्लिमों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया सरल करने की मांग

फिर से शुरू होगा आंदोलन

लोगों को संबोधित करते हुए ईचा बांध विरोधी संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने कहा ईचा बांध बनने का समर्थन करने वाले को निगरानी व चिन्हित कर सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा. रैयत योगेश कालुंडिया ने कहा फिर एक बार बांध के विरोध मे आंदोलन खड़ा कर ईचा बांध को रद्द करवाने प्रयास किया जायेगा. उपास्थित रैयतों ने एक स्वर में ईचा बांध का विरोध करते हुए उसे रद्द करवाने का संकल्प दोहराया. इस अवसर पर नानू अल्डा, मानसा बोदरा, अजय बारदा, महावीर बाडरा, योगेश कालुंडिया, जीवन पाड़ेया, योगेश कालुंडिया, मरकंडे बाडरा, बिरसा गोडसोरा, विजय बारदा, सुनील बाड़ा, सूरज पाड़ेया, बाबलू पाड़ेया, डोबरो मुन्दूइया, मार्शल पाड़ेया, मरकंडे बारी, अंतोषी महतो, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही