Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : नदी में जल स्तर घटते ही बालू माफिया सक्रिय, अवैध बालू खनन में लगा ट्रैक्टर जब्त

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर प्रखंड क्षेत्र विभिन्न क्षेत्रों के खरकई नदी में जल स्तर घटते ही फिर एक बार बालू माफिया सक्रिय हो गए है. सक्रिय माफिया रात के अंधेरे में काला कारोबार बदस्तूर जारी रखे हुऐ हैं. इन दिनों रात को नदी से बालू खनन कर शहरों में ट्रैक्टर के जारिए पहुंचा कर ऊंची कीमत पर बेचा जाता है. लगातार बालू खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है. गौरतलब है कि तांतनगर प्रखंड क्षेत्र बालू के लिए जिला में विख्यात है. परंतु प्रखंड क्षेत्र के इलिगाड़ा, कुलाबुरू, सिनी, कुम्बराम, सिदमा, तांतनगर, सेरेंगबिल, कासेया, डोबरोबासा आदि क्षेत्रों से धड़ल्ले से बालू का अवैध उठाव जारी है. जबकि इन दिनों एनजीटी लागू है और नदी से बालू खनन करना अवैध है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-teacher-parent-meeting-held-in-manjhari-kgbv-many-decisions-taken/">तांतनगर

: मंझारी केजीबीवी में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित, लिए गए कई निर्णय

छापामारी के दौरान फरार हुए बालू माफिया

हालांकि तांतनगर पुलिस इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में शुक्रवार देर रात छापेमारी कर सेरेंगबिल गांव स्थित नदी से बालू खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुऐ चालक व बालू उत्खनन में लगे लोग फरार हो गये. पुलिस जब्त ट्रैक्टर को तांतनगर ओपी ले आई है और उसके मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचना दे दी है. इस संबंध में तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि नदी में ट्रैक्टर द्वारा बालू खनन करने की गुप्त सूचना मिली थी जिसे छापामारी कर जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-information-about-various-activities-given-to-children-at-weldon-future-english-school/">नोवामुंडी

: वेल्डन फ्यूचर इंग्लिश स्कूल में बच्चों को दी गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही