Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : ब्रेन हेमरेज से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh) : कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता बिरसा कुंटिया का ब्रेन हेमरेज होने के कारण निधन हो गया. बिरसा टोंटो प्रखंड अतंर्गत बीरसिंहहातु के रहने वाले थे. सोमवार को गांव में बिरसा कुंटिया का अंतिम संस्कार किया गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण अंतिम संस्कार में पहुंच कर बिरसा को श्रद्धांजलि दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को बिरसा चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक में दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे. उसी दौरान अचानक चक्कर लगने से वह गिर गए. तत्काल दोस्तों ने चाईबासा स्थित घर ले जाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर होते देख दोस्तों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कह कर उसे जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-allegation-against-cm-hemant-deliberate-defect-left-in-petition-filed-in-high-court/">भाजपा

का सीएम हेमंत पर आरोप, जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ा गया डिफेक्ट

रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हुई मौत

एमजीएम में भी स्थिति में सुधार नहीं होने से उसे रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिए. बिरसा ने अपने पीछे परिवार में दो पत्नी व एक बच्चा को छोड़ गए. बिरसा कुंटिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे. अंतिम संस्कार में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर दास, जिला महासचिव कैरा बिरूवा, सांसद सचिव गणेश कोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तमसोय, वरिष्ठ नेता कृष्णा सोय, बलेश्वर हेम्ब्रम, हरिश बोदरा, मोहन हेम्ब्रम, शिवकर बोयपाई, दिनबंधु बोयपाई, प्रकाश पुरती आदि काफी संख्या में कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही