Search

 
 
 

तांतनगर : जमीन विवाद में हुई थी झींकपानी नयागांव निवासी शुक्रमनी हेम्ब्रम की हत्या, चार गिरफ्तार

 
Tantnagar : झींकपानी के नयागांव की रहने वाली शुक्रमनी हेम्ब्रम (48) की हत्या मामले में मंझारी पुलिस ने चार अ​भियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सभी को पुछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दौली व धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार अ​भियुक्तों में दामू हेम्ब्रम, सीताराम हेम्ब्रम, भगवान उर्फ बुधराम हेम्ब्रम, मोटाय तांती शामिल है. सभी आरोपी झींकपानी थाना क्षेत्र के नयागांव रहने वाले हैं. गिरफ्तार लोग मृत महिला के सगे-संबंधी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ranjeet-manjhi-sentenced-to-life-imprisonment-for-double-murder-in-patamda-land-dispute/">जमशेदपुर

: पटमदा में जमीन विवाद में दोहरे हत्याकांड में रंजीत मांझी को उम्रकैद की सजा
इस मामले में मंझारी थाना प्रभारी बिक्रम तिग्गा ने बताया कि मृतका का आरोपियों के साथ अक्सर जमीन को लेकर झगड़ा हुआ करता था. विवाद के कारण ही महिला की हत्या कर दी गई थी. बता दें कि झींकपानी थाना क्षेत्र के नयागांव की रहने वाली शुक्रमनी हेम्ब्रम की लाश हकुइयम मरांगबुरू जंगल से बुधवार को झींकपानी पुलिस ने बरामद की थी. जहां शव मिला था वह क्षेत्र मंझारी थाना क्षेत्र पड़ने के कारण मंझारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था. महिला की हत्या किए जाने के मामले में मृतका के पति चरण हेम्ब्रम ने मंझारी थाना में नामजद आरोपियों के ​खिलाफ केस दर्ज कराया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही