Search

 
 
 

तांतनगर : कोकचो पंचायत के घाघरा में लगा सोलर जलमीनार पिछले कई माह से खराब, ग्रामीण परेशान

 
Tantnagar : तांतनगर प्रखंड के कोकचो पंचायत अतंर्गत घाघरा में लगा सोलर जलमीनार पिछले फरवरी माह से खराब पड़ा हुआ है. जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस जलमीनार पर करीब 40 परिवार आश्रित हैं, इसके खराब हो जाने से इन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीण खराब जलमीनार को ठीक करने के लिए वरिय पदाधिकारी से शिकायत कर चुके है परंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-12-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-two-flats-in-vijaya-green-earth/">जमशेदपुर

: विजया ग्रीन अर्थ में दो फ्लैट का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी

क्या कहते हैं ग्रामीण

एक ग्रामीण रांधाय बुड़ीउली का कहना है कि जल मीनार काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है. जलमीनार खराब रहने से उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है. पंचायत में शिकायत किया गया लेकिन अब तक ठीक नहीं हुआ है. वहीं, गीता बुड़ीउली के अनुसार गांव का सोलर जलमीनार फरवरी माह से ही खराब पड़ा है. जलमीनार से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से उन्हें पेयजल काफी दूर से लाना पड़ता है. इस संबंध में कोकचो पंचायत के उप मुखिया सिद्धू बिरूली ने बताया कि घाघरा गांव में लगा सोलर जलमीनार को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. पंचायत सेवक श्रवण कुमार बेहरा ने बताया कि जलमीनार को ठीक करने की कागजी प्राक्रिया जारी है. नव निर्वाचित मुखिया को वित्तीय अधिकार मिलते ही इसे दुरुस्त कर दिया जायेगा.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही