Search

 
 
 

तांतनगर : युवावस्था में पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी होता

 
Tantnagar (Ganesh) : युवावस्था में पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी होता है. जहां पढ़ाई से मानसिक विकास होती है, वहीं खेलकूद से शरीरिक विकास होती है. युवावस्था में दोनों बहुत जरूरी है. यह बात साइनिंग स्टार क्लब कुम्बराम की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि तांतनगर पंचायत के मुखिया तुराम बिरूली ने कही. उन्होंने कहा युवा खेल व पढ़ाई के क्षेत्र में अनुशासन व नैतिकता के साथ आगे बढ़ें. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोनापोसी तथा ग्रीन एफसी मौदा के बीच खेला गया. खेले गए फाइनल मैच में मध्यांतर सहित 20 मिनट के खेल में दोनों टीमों की ओर से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rudrabhishek-of-lord-bholenaths-shiva-temple-of-sadar-police-station/">चाईबासा

: सदर थाना के शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ का हुआ रुद्राभिषेक

टॉस से फाइनल का विजेता घोषित किया गया

इसके बाद पेनाल्टी शुटआउट से मैच के विजेता का निर्णय करने का फैसला लिया गया. पेनाल्टी शुटआउट में भी मुकाबल बराबरी पर रहा. इसके बाद टॉस किया गया. टॉस में सोनापोसी को फाइनल विजेता घोषित किया गया. वहीं तोलगोएसाई को तिसरा तथा टुपीबेड़ा एफसी को चौथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विजेता टीम पुरस्कार में एक एक खस्सी दिया गया. विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि तुराम बिरूली मुखिया, पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर हेम्ब्रम, समाजसेवी रेयंश सामड तथा रघुनाथ हेम्ब्रम के हाथों से वितरण किया गया. प्रतियोगिता में अजय देवगम ने कोमेट्री तथा आकाश पुरती व बंसीधर हेम्ब्रम रेफरी का भूमिका निभाया. इस अवसर काफी संख्या में कमिटी के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही