Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : केएनटी संस्थान में मैट्रिक के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर में केन्द्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ बिरुवा की अध्यक्षता अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण तीन अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया. बैठक में संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास व शैक्षणिक गुणवत्ता पर गहनता से चर्चा की गई. बैठक में अभिभावकों ने विद्यार्थियों के विकास के लिए संस्थान को टिप्स भी दिए. संस्थान के पदाधिकारियों व अभिभावकों के बीच विचार व सुझाव को साझा किया गया. विचार व सुझाव को सूचीबद्ध कर अमल करने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-met-mla-sukhram-oraon-handed-over-letter/">चक्रधरपुर

: ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव से की मुलाकात, सौंपा पत्र

उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा 2023 में रविंद्र सामड़ 86 फीसदी, सुरेश सामड़ 78 फीसदी तथा सुरेन चातर 70 फीसदी अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. बैठक में देवानंद बिरुली, गंगाराम बिरूवा, रोहन बिरुली, मुकरू हेम्ब्रम, परमेश्वर गोप, स्कॉट सवैंया, दीसिंग सोय, चंद्रमोहन पुरती, रेणु कुमारी, मुरलीधर पुरती, बिरसिंह बोदरा, जर्मन बिरुली, भगवान सवैंया, नागेश्री करोवा आदि सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही