Search

 
 
 

तांतनगर : मंझारी केजीबीवी में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित, लिए गए कई निर्णय

 
Tantnagar (Ganesh) : मंझारी प्रखंड के पुटिसीया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को  एसएमसी अध्यक्ष श्रीराम हेम्ब्रम की अध्याक्षता में  शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन हुआ. बैठक के दौरान विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई. सभी अभिभावकों को अपने अपने बच्चों को ससमय स्कूल भेजने का निर्देश दिया गया. वहीं बच्चों में सिखने की प्रवृत्ति  बढ़ाने को कहा गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-emphasis-on-better-operation-of-schools-in-monthly-guru-gosthi/">मझगांव

: मासिक गुरु गोष्ठी में स्कूलों के बेहतर संचालन पर बल
शिक्षकों ने अभिभावकों से घर में पुस्तक अध्ययन में सहायोग करने बल दिया. बैठक के बाद बच्चों के बीच म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मंजू बिरूवा प्रथम आयी, उसे पेन देकर सम्मानित किया गया. बैठक में सुरेंद्र बिरूवा, लेबेया बिरूवा, बुदन सिंह बोयपाई, राम बिरूवा, जगमोहन तमसोय, बिरसिंह चम्पिया, वार्डेन सरीता बारला, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही