Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : आगे जा रही कार को पीछे से मारा धक्का, तीन घायल

Tantnagar (Ganesh Bari) : चाईबासा- भरभरिया सड़क पर तांतनगर ओपी अतंर्गत उरांवसाई (हेस्साडीह) के पास दो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को (जेएच 10ई 1043) से दिरीदुल सुनूम में शामिल होने के लिए गतंव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उरांवसाई (हेस्साडीह) के पास आगे जा रही कार को पीछे में जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले कार का अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-admission-will-not-be-done-through-cuet-in-graduate-vocational-course/">जमशेदपुर

: स्नातक वोकेशनल कोर्स में CUET के माध्यम से नहीं होगा एडमिशन

नशे में था धक्का मारने वाला कार चालक

टक्कर मारने वाले कार के चालक बिनोद कुमार दास सहित सरिता सिद्धू तथा प्रियंका कुमारी दास को गंभीर चोटें आई है. ये सभी हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के बिंदसाई के रहने वाले हैं. आगे वाले कार में बैठे लोगों को हल्की चोटे आयी है. पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई है. बताया जा रहा कि पीछे वाला कार चालक नशे में था और काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया पीछे वाले गाड़ी चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई. आगे वाला गाड़ी का कोई गलती नहीं था. दुर्घटना में घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही