Search

 
 
 

तांतनगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय का चापाकल चार माह से खराब

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनी का चापाकल पिछले चार माह से खराब पड़ा है. चापाकल खराब रहने से बच्चों को पेयजल के संकट गुजरना पड़ रहा है. इसके अलावे मध्याह्न भोजन बनाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानाचार्य ने चापाकल मरम्मत करवाने के लिए विभाग को अनेकों बार आवेदन देकर बच्चों को हो रही परेशानी से अवगत कराया है लेकिन विभाग की कुम्बकरणी नींद नहीं खुल रही है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-additional-deputy-commissioner-held-revenue-review-meeting-through-video-conferencing/">सरायकेला

: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपर उपायुक्त ने की राजस्व की समीक्षा बैठक
इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों को भी समस्याओं से अवगत कराया गया है लेकिन उनके तरफ से भी चारपाकल को ठीक कराने की कोई पहल नहीं हो रही है. पत्रकारों के पूछे जाने पर बीपीओ शिक्षा परियोजना पदाधिकारी काली प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानाध्यापक अपने एसएससी फंड से चापाकल का मरम्मत करवायें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही