Search

 
 
 

तांतनगर : रैयतों ने विनाशकारी ईचा डैम का किया पुरजोर विरोध

 
Tantnagar ( Ganesh Bari) : ईचा-खड़कई बांध विरोधी संघ के बैनर तले सोमवार को राजनगर प्रखंड अतंर्गत हेरमा में संघ के संयोजक दशकन कुदादा की अध्यक्षता में प्रभावित क्षेत्र के रैयतों की बैठक हुई. बैठक में रैयतों ने विनाशकारी ईचा डैम का पुरजोर विरोध किया. उपस्थित रैयतों ने एक स्वर में कहा कि मरते दम तक डैम का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा. डूब क्षेत्र के सभी समुदायों को जागरूक कर डैम आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया. डैम को रद्द करवाने के लिए जाति धर्म से ऊपर उठकर प्रभावित क्षेत्र के रैयतदारों में चट्टानी एकता जरूरी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-father-sold-the-land-to-anand-bihari-dubey-now-the-son-is-obstructing/">जमशेदपुर

: आनंद बिहारी दुबे को पिता ने बेच दी जमीन, अब बेटा लगा रहा अड़ंगा

ग्राम सभा के कार्रवाई से सरकार को कराया जाएगा अवगत

रैयतदारों का कहना है कि डैम निर्माण रद्द करने के लिए गांव में ग्राम सभा किया जाएगा. गांव में किये गए ग्राम सभा के कार्रवाई से राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा. जल, जंगल, जमीन रक्षा की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए गंगाराम कालुंडिया का बलिदान बेकार नहीं होने दिया जाएगा. बैठक में सभी ने ईचा डैम को रद्द करने का संकल्प दोहराया. बैठक में बदना महतो, डोबरो मुन्दूइया, योगेश कालुंडिया, दशकन कुदादा, सुरेंद्र बिरूली, योगेश कालुंडिया, सोमनाथ महतो, सुरेश सुरीन, डोबरो मुन्दूइया, चंद्रराय टुडू, टीकाराय महतो, मरकोन्डो बारजो, मरकांडे बारी, बदना महतो, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही