Search

 
 
 

तांतनगर : लगातार बारिश से घर की दीवार ढही, दबकर 5 वर्षीय मासूम की मौत

 
Tantnagar (Ganesh) : मंझारी प्रखंड क्षेत्र के टांगराई में बारिश के कारण एक कच्चे घर की दीवार गिरने से उसमें दबकर पांच वर्षीय बच्चे जगजीवन दोराइबुरू की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. जिप सदस्य ने परिजनों को सरकार की ओर मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-e-kyc-is-being-done-for-the-beneficiaries-of-pm-kisan-yojana/">चाईबासा

: पीएम किसान योजना के लाभुकों का करवाया जा रहा है ई केवाईसी
मृतक के पिता अर्जुन दोराइबुरू ने बताया कि पिछले दिन लगातार हुई बारिश से उनके घर की दीवार सहित छत गिर गई. उसमें दब कर बच्चे की मौत हो गई. इस तरह परिवार का हंसता खेलता चिराग बुझ गया है. रविवार को बच्चे का दोराइबुरू गांव में समाजिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही