Search

 
 
 

तांतनगर : अनियंत्रित बाइक से गिर कर तीन घायल, अस्पताल में इलाजरत

 

Tantnagar (Ganesh Bari) : सदर थाना अतंर्गत चाईबासा-टाटा रोड जिला स्कूल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर कर घायल हो गये. इस घटना में तीन युवक घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में आशिष सुंडी (25) स्टेशन कॉलोनी, उत्तम देवगम (28) जेवियर नगर तथा विवेक सुंडी स्टेशन कॉलोनी के रहने वाले हैं. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर टाटा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बाइक का चक्का स्कीड करने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए. तीनों को सिर व कमर में चोटें लगी है. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ेंमुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mla-laid-the-foundation-stone-two-rooms-will-be-constructed-in-patkita-primary-school/">मुसाबनी

: विधायक ने किया शिलान्यास, पाटकिता प्राथमिक विद्यालय में दो कमरों का होगा निर्माण

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही