Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर: माइनिंग कार्यालय पर ट्रैक्टर के साथ 19 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे बालू के कारोबार से जुड़े ट्रैक्टर मालिक

Tantnagar(Ganesh Bari): माइनिंग कार्यालय पर ट्रैक्टर के साथ 19 जुलाई को बालू के कारोबार से जुड़े ट्रैक्टर मलिक, चालक व मजदूर प्रदर्शन करेंगे. तांतनगर प्रखंड अतंर्गत तांतनगर सप्ताहिक हाट परिसर में शनिवार को ट्रैक्टर चालक संघ के अध्यक्ष संजीवन हेम्ब्रम की अध्यक्षता में ट्रैक्टर मलिकों व चालकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मंझारी प्रखंड जिला परिषद सदस्य माधव चन्द्र कुंकल शामिल हुए. इसमें कहा गया कि पूरे देश में एनजीटी के निर्देश लागू होने से पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी बालू के उठाव पर रोक लगी हुई है. जिससे ट्रैक्टर मालिक, चालक, मजदूरों के जीविका पर बुरा असर पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-bba-and-bca-semester-2-3-and-5-results-released/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के बीबीए और बीसीए सेमेस्टर 2, 3 व 5 का परिणाम जारी

मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करने पर विवश

बैठक में कहा गया कि मालिकों को गाड़ी की किस्त भरने तक में दिक्कत हो रही है. वहीं गाड़ी में कार्यरत मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करने पर विवश हैं. बालू ले जाने पर जिला खनन विभाग व थाना पुलिस द्वारा ट्रैक्टरों को पकड़ने से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. बालू घाटों के नीलामी नहीं होने से घर बनाने के लिये बालू की ऊंची कीमत चुकानी पड़ रही है. जिससे आर्थिक हालात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. बैठक में चन्द्र मोहन बिरुवा, रघुनाथ गोप, मानकी हेम्ब्रम, धौनी बिरुली, मोतीलाल बिरूवा, चांद सिंह कुंकल आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rally-taken-out-for-drug-free-india-campaign/">चाईबासा

: नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर निकाली गई रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही