Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : हेस्साबेड़ा में ट्रांसफार्मर चोरी, ढिबरी युग में जीने को विवश हैं ग्रामीण

Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड के बड़ा लगड़ा पंचायत अतंर्गत हेस्साबेड़ा टोली में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया है. ट्रांसफार्मर चोरी होने से टोला के लगभग 15 परिवार ढिबरी युग में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोरी होने की शिकायत मंझारी जिला परिषद माधव चंद्र कुंकल से की. कुंकल ने तत्काल घटना स्थल का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी ली. कुंकल ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग का काम गरीब लोगों को परेशान करना रह गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-include-bangla-in-the-curriculum-of-primary-classes/">जमशेदपुर

: बंगला को प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

बिजली विभाग कुम्भकरणी निंद में सोई हुई है

उन्होंने कहा जब ग्रामीण 10 हजार का बिजली बिल जमा नहीं कर पाते हैं तो विभाग के लोग तुरंत प्राथमिकी कर देते हैं या कनेक्शन काट देते हैं. ग्रामीणों की बिजली संबंधित समस्याएं आने पर कुम्भकरणी नींद में सोई हुई है. विभाग ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए. ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराने पर बिजली विभाग के समक्ष अनशन पर बैठकर विरोध दर्ज कराया जाएगा. इस अवसर पर अर्जुन तांती, प्यारी तांती, संगीता देवी, आनंद तांती, चेलमई देवी, नरसिंह तांती, मुन्ना तांती, दीपक तांती, जितेंद्र पान, राजीव कुमार, वीरेंद्र पान, कैरी देवी, जेमा देवी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही