Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : हब्बा-डब्बा खेल में नामजद आरोपी बनाए जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी अतंर्गत खेड़िया सिंद्री के बामिया उर्फ केला सामड (33 वर्ष) ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शुक्रवार को तांतनगर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है मृतक एक मामले में केस होने से पिछले माह से परेशान था. इससे डोबरोबासा स्थित चाड़ीबासा में अपनी बहन रानी सोय के घर में रहता था. मृतक का भाई प्रेम सिंह सामड द्वारा पुलिस को दिये लिखित बयान के अनुसार मृतक बामिया उर्फ केला सामड को अप्रैल में चिटीमिटी छत मेला में प्रतिबंधित हब्बा-डब्बा खेलते पकड़ा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-drinking-alcohol-an-auto-driver-was-beaten-to-death-after-a-dispute/">जमशेदपुर

: शराब पीने के बाद विवाद हुआ तो पीट-पीट कर ऑटो चालक की कर दी हत्या
पुलिस ने उसको नामजद सहित अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके बाद से वह काफी परेशान था. मृतक ने 18 अप्रैल को भी जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. बामिया उर्फ केला सामड की पत्नी और दो बच्चे हैं. इस संबंध में तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने कहा कि बामिया उर्फ केला सामड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चिटीमिटी मेला में बामिया उर्फ केला को प्रतिबंधित हब्बा-डब्बा खेल में नामजद आरोपी बनाया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही