Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : नेशनल गेम्स के लिए पश्चिमी सिंहभूम के दो तीरंदाज चयनित, प्रशिक्षण केन्द्र में खुशी

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh) : अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 36वां नेशनल गेम्स के लिए चाईबासा के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के दो तीरंदाज का चयन झारखंड टीम के लिए हुआ है. इसमें असरिता बिरूली तथा विजय धानवा में शामिल हैं. केंद्र के दो तीरंदाजों का चयन झारखंड टीम में होने पर दोनों को बधाई देने के लिए रविवार को लोगों का तांता लगा रहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nrbc-center-inaugurated-in-kumardungi-children-deprived-of-education-will-get-new-direction/">चाईबासा

: कुमारडुंगी में एनआरबीसी केंद्र का शुभारंभ, शिक्षा से वंचित बच्चों को मिलेगी नई दिशा

लोगों ने की उज्जवल भविष्य की कामना

बधाई देने वालों में प्रशिक्षण केन्द्र अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाडे़या, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकू, सलाहकार तेज नारायण देवगम, सिद्धार्थ पाडे़या, रानी देवगम, श्रीमती सीता पाडे़या, संस्था के पदाधिकारी डॉ सागर पाट पिंगुवा, सुप्रभात कुसूम देवगम, सुधीर पाट पिंगुवा, शैलेंद्र सावैंया, रमेश जेराई, असूरा तीरंदाजी केन्द्र के प्रशिक्षक सुमित सिंकू, सुरेन्द्र गोप आदि लोग शामिल थे. दोनों तीरंदाजों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. यह जानकारी केन्द्र के प्रशिक्षक महार्षि महेंद्र सिंकू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-utkal-sammelani-distributed-odia-mother-tongue-books-in-the-new-primary-school/">सरायकेला

: उत्कल सम्मेलनी ने नव प्राथमिक विद्यालय में उड़िया मातृभाषा पुस्तकों का किया वितरण

27 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा नेशनल गेम्स 

नेशनल गेम्स को भारत देश का मिनी ओलंपिक माना जाता है. इस गेम्स के पदक विजेताओं को राज्य सरकार सीधी नियुक्ति के तौर पर नौकरी देती है. इसीलिए यह खेल खिलाड़ियों के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है. वैसे 36वां नेशनल गेम्स गुजरात के अहमदाबाद में 27 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा. मौके पर केंद्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाडे़या, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकु, सलाहकार तेज नारायण देवगम, सिद्धार्थ पाडे़या, रानी देवगम, सीता पाडे़या, ट्रीपल "एस"फाउंडेशन के पदाधिकारियों डॉक्टर सागर पाट पिंगुवा, केन्द्र के सहायक प्रशिक्षक शैलेंद्र सावैयां मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही