Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर

Tantnagar (Ganesh Bari) : चाईबासा भरभरिया सड़क पर तांतनगर ओपी अतंर्गत रूतासाई के पास बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. यहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में कृष्णा सावैंया (24) व प्रशंतजीत सावैंया (25) है जो उलीडीह के रहने वाले हैं. इस दुर्घटना में कृष्णा का एक पैर टूट गया है जबकि प्रशंतजीत को सिर में गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-op-in-charge-made-school-children-aware-about-road-safety/">तांतनगर

: सड़क सुरक्षा को लेकर ओपी प्रभारी ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

मारुती वैन से धक्का मार हुआ फरार

बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से अपने गांव जा रहे थे. चाईबासा-भरभरिया सड़क पर रूतासाई के पास विपरीत दिशा से आ रही मारुती वैन से उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों दूर जा गिरे. धक्का मारने के बाद मारुती वैन का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस वाहन की तलाश कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही