Search

 
 
 

तांतनगर : उमवि इलिगाड़ा का गेट टूटा, परिसर में असामाजिक तत्वों का अड्डा

 
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय का गेट पिछले एक साल से टूटा हुआ है. इस कारण स्कूल परिसर में असामाजिक तत्व अड्डाबाजी करती हैं. इसका स्कूल के बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. अभिभावक मंगल सिंह जोंको ने बताया कि गेट टूटा हुआ और गेट बंद नहीं होने स्कूल परिसर में गलत चिजों का प्रयोग हो रहा है. जिससे न सिर्फ बच्चे बल्कि समाज भी दिशाहीन होते जा रहा है. उन्होंने बताया गेट को ठीक करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य से शिकायत किया गया परन्तु इस अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है. इस सबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में आवेदन भी दिया गया था. गेट बंद नहीं होने से विद्यालय परिसर में बनी सोलर जलमीनार भी नुकसान पहुंचाया जाता है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी शिकायत किया गया था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-teachers-selected-for-district-level-teacher-award/">चाकुलिया

: जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए तीन शिक्षकों का चयन

गेट टूटने की मिली है शिकायत

उत्क्रमित मध्य विद्यालय इलिगाड़ा का गेट टूटने की शिकायत मिली है. कार्रवाई के लिए बीपीओ को बोले हैं. अब तक नहीं होना परियोजना कर्मी की लापरवाही व निक्रियता होने का संकेत है. कार्रवाई किया जायेगा.

अनंत कुमार, बीडीओ, तांतनगर

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही