Search

 
 
 

तांतनगर : संगम स्थल तक जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने की बैरिकेडिंग, पिकनिक पर लगाई रोक

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : हर वर्ष नए साल पर सैलानियों से गुलजार रहने वाला तांतनगर का खरकई नदी संगम स्थल इस वर्ष पूरी तरह सुनसान है, यहां सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संगम स्थल तक जाने वाली सड़क की घेराबंदी कर दी गई है. ग्रामीणों ने बैरियर लगा कर 1 व 2 जनवरी को संगम स्थल पर पिकनिक नहीं मनाने की अपील की है. तांतनगर के ग्रामीण मुंडा सुभाष बिरूली सहित ग्रामीणों का कहना है कि नए साल के अंत से लेकर नव वर्ष के आगमन तक खरसावां गोलीकांड सहित आदिवासी व मूलवासियों के साथ काफी झुल्म व अत्याचार हुआ था. इसलिए आदिवासी एक व दो जनवरी को खुशियां नहीं बल्कि बलिदान दिवस मानते है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crowds-of-devotees-gathered-in-temples-on-new-year/">चाईबासा

: नव वर्ष पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बैरियर देख स्वेच्छा से लौटे सैलानी

पिकनिक मनाने के आने वाले लोग भी बैरियर लगा देखकर स्वेच्छा से लौटते दिखाई दिए. लौट रहे लोगों का कहना था कि उन्हें जानकारी का अभाव था जिस कारण वे पिकनिक मानाने पहुंचे थे. अब सभी लौट जायेंगे. बता दें कि तांतनगर का संगम तट काफी सुन्दर व मनमोहक है. प्राकृतिक सुन्दरता के कारण यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते है. यह स्थल पिकनिक मनाने वालों के लिए काफी विख्यात है. संगम स्थल में पिछले दो साल से एक व दो जनवरी को पिकनिक मनाने पर रोक लगाई गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही