Search

तांतनगर : विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

Tantnagar (Ganesh Bari) : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला उपाध्यक्ष सह मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके साथ ही विभिन्न जन समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और समाधान करने की मांग की है. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस की व्यावस्था नहीं है. एम्बुलेंस नहीं होने के कारन आपातकालीन स्थिति में मरीजों को कई तरह की परेशानियों का समना करना पड़ता है. पुड़दा में प्लस टू हाईस्कूल पिछले 14 साल से अधूरा पड़ा है. प्रखंड में बनाये गए साथ उप स्वास्थ्य केंद्र का उपयोग नहीं हो रहा है. जो जनता के टैक्स का दुरुपयोग है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-free-mega-health-camp-will-be-organized-in-malbandhi-village-on-july-2-dr-goswami/">बहरागोड़ा

: 2 जुलाई को मालबांधी गांव में आयोजित होगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर : डाॅ गोस्वामी 

जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रखंड मुख्यालय

उन्होंने कहा प्रखंड में पिलका, जारोय पड़सी, गौगुटु, डेमकापदा, रोलाड़ीह में पेयजलापूर्ति के लिए बनाये गये जलमिनार वर्षों से खराब पड़े हैं. प्रखंड के पड़सी से पुखरिया तक, बुनुमलता से तिरिलपी तक, बड़ा तोरला से भगाबीला चौक तक सड़क काफी जर्जर है. प्रखंड परिसर में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी ग्रहकों के साथ दुर्व्यवहार करते है. धरना प्रदर्शन से पहले ग्रामीण भरभरिया चौक में एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजे करते हुऐ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया. इस अवसर पर गोरबारी हांसदा, दसकन तियू, रूपेश बिरुवा, लौकन बिरुवा, मंजीत हांसदा, कापरा मारड़ी, जगदीश बिरुवा, मुक्ता टुडू, शंकर बिरुवा, एलियास बिरुवा, गोरबारी बिरुवा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp