Search

 
 
 

तांतनगर : ग्रामीण मुंडा को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया अचंल कार्यालय का घेराव

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर अंचल क्षेत्र के बारूडांगुवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को ग्रामीण मुंडा को हटाने की मांग को लेकर अचंल कार्यालय का घेराव किया और अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने ग्रामीण मुंडा पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण मुंडा गांव में जरूरी दस्तावेज में हस्ताक्षर के लिए पैसे की मांग करते हैं. पैसे नहीं देने पर ग्रामीणों को प्रताड़ित करते हैं व उनसे दुर्व्यवहार किया जाता हैं. [caption id="attachment_348325" align="aligncenter" width="506"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/tantnagar-co-office-2.jpeg"

alt="" width="506" height="337" /> अंचल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-youths-who-set-out-on-foot-from-delhi-on-char-dham-yatra-were-greeted-on-arrival-at-chaibasa/">चाईबासा

: दिल्ली से पैदल चार धाम यात्रा पर निकले दो युवाओं का नगर आगमन पर हुआ अभिनंदन
गांव में विकास संबंधित कार्य पर कमीशन की मांग करते हैं. जरूरी मामलों में बिना ग्राम सभा के निर्णय लेते हैं जो ग्रामीणों की रीति-रिवाज के लिए उचित नहीं है. ज्ञापन मे संखी सोरेन, बुजू हांसदा, सोलमा सोरेन, अर्जुन सोरेन, चौतन हांसदा, कुयमू हांसदा, मुनीय हांसदा, पानमुनी हांसदा, नगी मार्डी, दांडिया हांसदा, मधु हांसदा, छुटू लोहार, किशुन हांसदा सहित काफी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही