Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : सांसद के प्रयास से ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर मिला

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से झींकपानी प्रखंड के नवागांव के ग्रामीणों को 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर मिला है. नया ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया. गौरतलब है कि नयागांव के रसलगंज टोला (गौउगुटू) में एक सप्ताह पहले आकाशीय बिजली के झटके से ट्रांसफार्मर जल गया था. ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को विवश थे. ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत सांसद गीता कोड़ा से की थी. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-mla-reached-the-upgraded-up-came-face-to-face-with-problems/">गुड़ाबांदा

: उत्क्रमित उवि पहुंचे विधायक, समस्याओं से हुए रूबरू
सांसद कोड़ा ने तत्काल विद्युत विभाग से सम्पर्क कर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को नयागांव के ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया दिया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, झींकपानी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, सिंगराय गोप, प्रताप तमसोय, अर्जुन हेम्ब्रम, अभिमन्यु तमसोय, सनातन हेम्ब्रम, रामदेव हेम्ब्रम, माटा हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही