Search

तांतनगर : ग्रामीणों ने गोतोमपी गांव के सड़क का किया नामकरण

Tantnagar (Ganesh Bari) : टोंटो प्रखंड के पूरना पानी पंचायत अंतर्गत गोतोमपी गांव के चौक का नाम चाड़ा बारजो चौक रखा गया. गोतोमपी को स्वर्गीय चाड़ा बारजो चौक से नामकरण होने पर ग्रामीणों में खुशी है. चौक का नामकरण ग्रामीण मुंडा विपिन कुमार सुंडी की उपस्थिति में की गई. गोतोमपी गांव के चौक का नामकरण करने से पहले ग्रामीण मुंडा विपिन कुमार सुंडी व पंचायत मुखिया दशमा बारजो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आदिवासी रीति रिवाज से पूजा पाठ की तथा स्वर्गीय बारजो को श्रद्धांजलि अर्पित करने बाद नामकरण किया गया. ग्रामीणों ने नामकरण किए गए चौक पर साल वृक्ष डाली को लगा दिया गया. ग्रामीण मुंडा सुंडी ने कहा स्वर्गीय बारजो अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे. गांव में किसी तरह की सामाजिक व प्रशासनिक बैठक होने पर लोगों को अनुशासित रखने का काम करते थे. इस अवसर पर बालेमा बारजो, बिरसा बारजो, दसमा बारजो, लादूरा मुनदुईया, कैरा मुनदुईया, जोंको सुंडी, सुकून दास, सुरज दास, तुराम मुनदुईया, विजय सिंह तुबिड आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/muslim-youths-set-an-example-of-humanity-on-the-occasion-of-eid-ul-fitr/">लातेहार

: जश्न ए ईद मुलादुन्नवी पर मुस्लिम युवकों ने पेश की इंसानियत की मिशाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp