Search

 
 
 

तांतनगर : मंझारी के ग्रामीणों ने उपायुक्त से की सड़क व पुलिया निर्माण की मांग

 
Tantnagar (Ganesh) : मंझारी प्रखंड अतंर्गत गुली के समाज सेवी सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैरा बिरूवा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जर्जर सड़क व नाला पर पुलिया निर्माण की मांग की है. उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि प्रखंड के पिलका पंचायत अतंर्गत बड़ा गुली से छोटा गुली जाने वाले कच्ची सड़क काफी जर्जर हो गई है. जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-emphasis-on-better-operation-of-schools-in-monthly-guru-gosthi/">मझगांव

: मासिक गुरु गोष्ठी में स्कूलों के बेहतर संचालन पर बल
उक्त सड़क पर ही एक जगह नाला पर चार स्पैन पुलिया निर्माण की मांग की है. नाला पुलिया नहीं होने से बरसात में संम्पर्क सड़क से गांव कट जाता है. कैरा बिरूवा ने कहा है कि जनहित में सड़क का पीसीसी व पुलिया का निर्माण अति आवश्यक है. ज्ञापन सौंपने के दौरान सनातन बिरूवा भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही