Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : ईलिगाड़ा में शहीद गंगाराम को ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत ईलिगाड़ा में मंगलवार को शहीद गंगाराम उर्फ रामनारायण कालुंडिया की स्मारक पर ग्रामीणों नेतृत्व में पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसका नेतृत्व ग्रामीण मुंडा अमृतलाल कालुंडिया ने किया. शहीद स्मारक पर संयुक्त दिउरियों में मदन कालुंडिया, मंगलसिंह कालुंडिया, रूपनारायण कालुंडिया, रानी कालुंडिया, सुमित्रा कालुंडिया द्वारा पंरपरिक पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद श्रंद्धाजलि देने का सिलसिला शुरू हुआ. स्मारक पर पूजा-अर्चना करने के बाद शहीद की आत्मा की शांति के लिए लोगों ने दो मिनट का मौन रखा. ईचा डैम रद्द करो, ईचा डैम धोखा, वीर शहीद कालुंडिया अमर रहे आदि नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mother-sheetla-was-worshiped-with-pomp-in-the-temple-of-namata-pada/">घाटशिला

: नामाता पाड़ा के मंदिर में मां शीतला की धूमधाम से की गई पूजा-अर्चना

ईचा डैम रद्द करवाने का संकल्प दोहराया

तांतनगर प्रखंड के ईलिगाड़ा में शहीद गंगाराम उर्फ रामनारायण कालुंडिया के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने ईचा डैम को रद्द करवाने का संकल्प दोहराया. कहा कि ईचा डैम का निर्माण होने से तांतनगर, सदर, राजनगर व ओडिसा सहित 126 गांव विस्थापित हो जाएंगे. इससे क्षेत्र के लोगों की अस्तित्व व पहचान लुप्त हो जाएगी. क्षेत्र के रैयत विस्थापित होना नहीं चाहते हैं. इस अवसर पर ईचा खरकई बांध विरोधी संघ अध्यक्ष साधो पूर्ति, दशकन कुदादा, सालुका बारी, सुरेंद्र बिरूली, मानिला देवगम, डोबरो कालुंडिया, बिनोद सावैंया, जीवन पाड़ेया, योगेश कालुंडिया, सुरेंद्र बुड़ीउली, सालुका बारी, दिनेश कालुंडिया, कुमार चंद्र मारडी, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही