Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : न्यूनतम मजदूरी से कम देने पर ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने जताया विरोध

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के काठभारी पंचायत अतंर्गत बारुडांगुव में स्नानघाट निर्माण में लगे मजदूरों को कम मजदूरी देने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है. निर्माणाधीन स्नानघाट में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर से कम मजदूरी देने तथा बाहरी मिस्त्रियों द्वारा काम कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मंझारी प्रखंड जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल से किया. कुंकल ने रविवार को ग्रामीणों के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण कर कहा ठेकेदार मनमानी कर मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-certificates-distributed-among-the-passed-students-of-mundari-language/">घाटशिला

: मुंडारी भाषा के उतीर्ण छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

प्रखंड विकास पदाधिकारी से की शिकायत

उन्होंने कहा मुर्शिदाबाद के मिस्त्रियों से काम कराकर स्थानीय बेरोजगारों का भी काम छीना जा रहा है. कार्यस्थल निरीक्षण के बाद कुंकल ने ग्रामीणों संग तांतनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार से शिकायत कर न्यूनतम मजदूरी देने की मांग की. इस अवसर पर जितेन मुर्मू, सूरज हांसदा, शंकर बिरुवा, सीता हांसदा, सलमा सोरेन, रूपाली हांसदा, फूलो हांसदा, सीता हांसदा, दुली हांसदा, बाबू सोरेन, टूना मारडी, सुकरा हांसदा, अनुपा हांसदा, निभाई मारड़ी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही