Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : निलंबित पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएसओ को सौंपा माँगपत्र

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh) : हाटगमहारिया प्रखण्ड अंतर्गत दिकूबलकाण्ड के ग्रामीणों ने डीएसओ कार्यालय घेराव कर जन वितरण प्रणाली दुकानदार सीता यादव का लाइसेंस निलंबन बरकरार रखने की मांग की है. ग्रामीणों ने शनिवार को इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया और एक माँगपत्र सौंपा. मंझारी प्रखंड जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में सभी ग्रामीण प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-meeting-of-the-peace-committee-the-sadar-of-the-muslim-settlement-raised-the-issue-of-cleanliness/">आदित्यपुर

: शांति समिति की बैठक में मुस्लिम बस्ती के सदर ने उठाया सफाई का मुद्दा
ग्रामीणों का कहना था कि दुकानदार यादव द्वारा ग्रामीणों को दिग्भ्रमित कर गलत तरीके व झूठा आश्वासन देकर सादे कागज में अंगूठा लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से निलंबन मुक्त करने का आग्रह किया है. इस अवसर पर मनोहर बारीक, रामचन्द्र यादव, इंद्र जीत बारीक, ओलबद बारीक, बुचा खंडाइत, भूषण बारीक, हरेश नायक, तिरशी कुई, रेखा नायक, कुमुदनी नायक, बिशु नायक, गिरधारी दोडाई, सुजीत बारीक, सुमंतो बारीक, नेत्रानंद बेहरा, बलराम बारीक, शंकरो दोडाई, प्रोषन बेहरा, हरि कृष्ण राउत, रघुनाथ बेहरा, नरेश नायक, आदि ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही