Search

 
 
 

तांतनगर : शमशान घाट में चहारदीवारी व शेड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत अंगरडीहा के गौड़ व धोबी समुदाय के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर शमशान घाट की चहारदीवारी तथा शेड निर्माण की मांग की है. शमशान घाट की चहारदीवारी होने से जमीन सुरक्षित तथा शेड निर्माण होने से बरसात में पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करने में परेशानी नहीं होगी. उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि सुरलू मौजा क्षेत्र के ईली नदी के पास खतियान में दर्ज खाता संख्या 02, प्लाट संख्या 1183, रकवा 0.34 डिसमील जमीन शमशान घाट में अंकित है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-prime-minister-of-india-rajiv-gandhi-remembered-on-his-death-anniversary-2/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

अंचलाधिकारी ने कराया था सीमांकन

उक्त शमशान घाट के जमीन का तांतनगर अंचलाधिकारी द्वारा भारी सुरक्षा के बीच सीमांकन कराया गया था. इसलिए उक्त जमीन का चहारदीवारी व शेड निर्माण की जाए. ज्ञापन में अंगरडीहा पंचायत के मुखिया जगमोहन पुरती, रवि गोप, पितो गोप, रंजीत गोप, बुधराम गोप, उदय गोप, लाल गोप, मदन गोप, प्रकाश गोप, जेमा देवी, गोपाल गोप, जादुपाल गोप, जयसिंह लोहार, पार्वती देवी, जमुन गोप, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी आदि ने हस्ताक्षर किए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही