Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत लोवाहातु में भीमसेन तांती घर के सामने लगा सोलर आधारित जलमीनार पिछले एक माह से खराब पड़ा है. जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीण भीमसेन तांती ने बताया कि टोला में एक मात्र जलमीनार है. इसी जलमीनार पर टोला के करीबन 30 परिवार पेयजल के लिए निर्भर है. जलमीनार खराब रहने से ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा हैं. उन्होंने बताया कि जलमीनार में लगा एक सोलर प्लेट पिछले दिनों आए आंधी तूफान से गिर गया है. जलमीनार खराब होने की शिकायत पंचायत सेवक से की गई. शिकायत के बाद गुरुवार को पंचायत सेवक तुरतुंग पिंगुवा ने खराब पड़े जलमीनार का निरीक्षण किया और जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया. यह जलमीनार पंचायत फंड से वर्ष 2021-22 में बनाया गया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-issued-legal-notice-to-55-entrepreneurs/">आदित्यपुर
: नगर निगम ने 55 उद्यमियों को लीगल नोटिस जारी किया [wpse_comments_template]
: नगर निगम ने 55 उद्यमियों को लीगल नोटिस जारी किया [wpse_comments_template]
Leave a Comment