Search

 
 
 

तांतनगर : काठभारी में बिजली मीटर नहीं लगने से ग्रामीण परेशान

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत काठभारी में ग्रामीणों ने बैठक कर बिजली विभाग द्वारा घरों में बिजली मीटर लगाने की मांग की. मांग पुरी नहीं होने पर 27 मार्च को चाईबासा स्थित बिजली विभाग कार्यालय को घेराव करने की चेतावनी दी. बैठक में मौजूद स्थानीय ग्रामीण सह युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीनबन्धु बोयपाई ने कहा कि बिजली विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण काठभारी में बिजली का मीटर नहीं लगाया गया है. मीटर नहीं लगाये जाने से गांव के सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं. दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीबों के घरों में मीटर नहीं लगाना न सिर्फ बिजली विभाग बल्कि सरकार की भी घोर लापरवाही को भी दर्शाता है. ग्रामीणों ने बैठक में चेतावनी दी है कि 26 मार्च तक घरों में मीटर नहीं लगाया गया तो 27 मार्च को बिजली विभाग कार्यालय को घेराव किया जायेगा. इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-station-in-charge-held-a-meeting-with-manki-mundas-of-the-area/">तांतनगर

: थाना प्रभारी ने क्षेत्र के मानकी मुंडाओं के साथ की बैठक 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही