Search

तांतनगर : वार्ड सदस्यों ने सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा, उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर हटाने की मांग

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत तांतनगर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वार्ड सदस्यों द्वारा मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर सचिव को हटाने की मांग की है. सदस्यों द्वारा उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि पंचायत फंड से संचालित योजनाओं की जानकारी सचिव द्वारा नहीं दी जाती है. जानकारी लेने जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं देकर दिग्भ्रमित किया जाता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-employees-demonstrated-for-the-demand-of-old-pension-scheme/">धनबाद

: पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पंचायत के योजना संचालन में सचिव द्वारा किया जा रहा है गड़बड़ी

पंचायत के योजना संचालन में सचिव द्वारा काफी गड़बड़ी किया जा रहा है. पुराने योजनाओं को पूर्ण दिखा कर राशि की निकासी करते हैं. वार्ड सदस्यों का कहना है कि पंचायत सचिव के खिलाफ पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है इसके बावजूद अपने कार्य शैली में सुधार नहीं कर रहे हैं. ऐसे पंचायत सचिव को पंचायत में रहने का कोई औचित्य नहीं है. सौंपे गए ज्ञापन में उपमुखिया बादल बिरूली, विश्वनाथ सामड़, अंजिता देवी, लुदरी हेम्ब्रम, विरंग बिरूली, सोनिया करोवा, मुक्ती बिरूली हस्ताक्षर किये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp