Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : दिउरीयों के खिलाफ युवक ने की टिप्पणी, ग्रामसभा ने लगाया जुर्माना

Tantnagar (Ganesh Bari) : सदर प्रखंड के तुईबीर पंचायत अंतर्गत बरकुंडिया में प्रभारी ग्रामीण मुंडा हाड़ो बुड़ीउली की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम सभा की बैठक हुई. बैठक में असामाजिक गतिविधि में लिप्त व ग्रामीण दिउरी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले जंबिरा बुड़ीउली ऊर्फ डिब्सी को 15 हजार जुर्माना लगाया है. जंबिरा ने ग्रामीण दिउरीकुड़म दिउरियों के खिलाफ बोंगा बुरु को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जंबिरा ग्राम सभा के पदाधिकारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप था. जंबिरा को ग्रामसभा के आदेश को न मानने का दोषी पाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-lodged-in-mangalsutra-snatching-case-from-municipal-corporation-worker/">जमशेदपुर

: नगर निगम कर्मी से मंगलसूत्र छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज

जमीन पर अवैध कब्जा का दोषी पाए जाने पर ग्रामसभा ने सुनाई सजा

ग्रामसभा ने जंबिरा को देशाऊली जमीन पर अवैध कब्जा करने का दोषी पाया. ग्रामसभा ने जुर्माना नहीं देने व ग्राम सभा के आदेश का पालन नहीं करने पर पुलिस प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया. बैठक में सतीश बुड़ीउली, सुरेंद्र बुड़ीउली, बीर सिंह बिरूली, जय किशन बुड़ीउली, गुलिया कुदादा, गोसा बुड़ीउली, कृष्णा बुड़ीउली, श्याम कुदादा, साधु चरण बुड़ीउली, विजय बुड़ीउली, सिदियु बुड़ीउली, बेंजामिन बुड़ीउली, रेमो बुड़ीउली, विकास बुड़ीउली, रमाय बुड़ीउली सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही